Home   »   भारतीय रेलवे की सबसे लंबी मालगाड़ी...

भारतीय रेलवे की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘वासुकी’ ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

 

भारतीय रेलवे की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘वासुकी’ ने बनाया एक नया रिकॉर्ड_3.1

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ज़ोन ने लगभग 3.5 किमी की एक इकाई के रूप में मालगाड़ियों के पांच रेक जोड़कर सबसे लम्बी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक संचालन करके अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘वासुकी’ नामक, इस गाडी ने भिलाई और कोरबा के रेलवे स्टेशनों के बीच 224 किमी की दूरी लगभग सात घंटे में तय की. पांच माल गाड़ियों के लंबे हौल रेक के 300 वैगनों से युक्त ‘वासुकी’ एक पायलट, एक सहायक लोको पायलट और एक गार्ड की मदद से चली.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


पूर्व रिकॉर्ड 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ज़ोन ने भी हाल ही में दो मालगाड़ियों का संचालन किया है. इन मालगाड़ियों ने अपनी लंबाई के कारण ध्यान आकर्षित किया. ये दो मालगाड़ियां ‘शेष नाग’ और ‘सुपर एनाकोंडा’ थीं. सुपर एनाकोंडा एक पूरी तरह से भरी हुई तीन रेक संयुक्त मालगाड़ी थी. ‘शेष नाग’ एक 2.8 किमी लंबी चार खाली BOXN रेक ट्रेन थी जिसे एक साथ जोड़ा गया था.

Find More Miscellaneous News Here

भारतीय रेलवे की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘वासुकी’ ने बनाया एक नया रिकॉर्ड_4.1

prime_image