भारतीय बहुराष्ट्रीय दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी, बजाज ऑटो 01 जनवरी, 2021 को बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रु क्रॉस करने के बाद दुनिया की मोस्ट वैल्युएबल ट्व-व्हीलर कंपनी बन गई है।
नेशल स्टॉक एक्सचेंज पर बजाज का 2021 के पहले दिन शेयर मूल्य रु. 3,479 प्रति शेयर रहा, जिसके कारण इसका बाजार पूंजीकरण 1,00,670.76 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इस प्रकार, बजाज ऑटो न केवल टू-व्हीलर सेगमेंट की सबसे मूल्यवान कंपनी है, बल्कि दुनिया की पहली ऐसी टू-व्हीलर कंपनी है जो इस मार्केट कैप के मामले में इस मुकाम को हासिल करने में कामयाब रही है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- बजाज ऑटो का मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र.
- बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक: राजीव बजाज.




World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


