Home   »   नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका ने...

नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021

टेनिस में, जापान की नाओमी ओसाका ने 20 फरवरी, 2021 को  ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल 2021 के महिला एकल गेम में अमेरिकी जेनिफर ब्रैडी को हरा कर अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. ओसाका के लिए चार ग्रैंड स्लैम खिताब में दो ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब (2021 और 2019) और दो यूएस ओपन ख़िताब (2018 और 2020) शामिल हैं. पुरुषों के एकल फाइनल में, नोवाक जोकोविच ने अपने नौवें ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्राउन और डेनिल मेदवेदेव को हरा कर कुल मिलाकर 18वें मेजर ग्रैंड स्लैम का ख़िताब जीता.

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2021 के विजेता:

  • पुरुष एकल: नोवाक जोकोविच (सर्बिया) ने डेनियल मेदवेदेव (रूस) को हराया
  • महिला एकल: नाओमी ओसाका (जापान) ने जेनिफर ब्रैडी (यूएस) को हराया
  • पुरुष डबल: क्रोएशिया के इवान डोडिग और फिलिप पोलेक (स्लोवाकिया) ने राजीव राम (यूएस) और जो सैलिसबरी (यूके) को हराया.
  • महिला डबल: एलिस मर्टेंस (बेल्जियम) और एरीना सबैलेन्का (बेलारूस) ने बारबोरा क्रेजीकोवा (चेक गणराज्य) और केटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य) को हराया.
  • मिक्स्ड डबल: बारबोरा क्रेजीकोवा (चेक गणराज्य) और अमेरिका के राजीव राम ने सामंथा स्टोसुर और मैथ्यू एब्डेन  की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को हराया.
prime_image