उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। “किसान कल्याण मिशन” नाम का यह कार्यक्रम राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। किसान कल्याण मिशन के तहत, समूचे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
किसान कल्याण मिशन के तहत:
- कृषि और संबंधित क्षेत्रों की प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयों और आजीविका मिशन के उत्पाद शामिल भी होंगे।
- इसके अंतर्गत किसान बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रगतिशील किसान, वैज्ञानिक और कृषि विभाग से जुड़े कार्यकर्ता वैज्ञानिक खेती को समझाएंगे और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
- इन आयोजनों के दौरान किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा।
- किसान कल्याण मिशन के तहत राज्य सरकार के कई विभाग जैसे कृषि विपणन मंडी परिषद, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, गन्ना उत्पाद और आपूर्ति और पंचायती राज मिलकर काम करेंगे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- उत्तर प्रदेश की राजधानी: लखनऊ
- उत्तर प्रदेश के राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ




ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


