49th Vijay Diwas: भारत में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 2020 में देश 49 वां विजय दिवस मना रहा है। विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय में भारतीय वीर पुरुषों की सेवा, वीरता और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
विजय दिवस के बारे में:
भारत-पाकिस्तान के बीच 3 दिसंबर को शुरू हुआ 1971 का युद्ध 13 दिनों तक चला और 16 दिसंबर को पाकिस्तान द्वारा आत्मसमर्पण करने के बाद इसकी समाप्ति की आधिकारिक घोषणा की गई। इस दिन 1971 को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल ए ए खान नियाजी ने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के समक्ष बिना शर्त समर्पण किया था। इस युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना था।



GDP बेस ईयर अपडेट के बाद सरकार ने फिस्कल...
ICC महिला ODI रैंकिंग: स्मृति मंधाना नंब...
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने IAF C-130J MRO...

