भारत में हर साल 4 दिसंबर को देश भर में नौसेना की उपलब्धियों और भूमिकाओं को चिन्हित करने के लिए भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2020 के नौसेना दिवस की थीम “Indian Navy Combat Ready, Credible & Cohesive” है।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास:
यह दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शुरू किए गए ऑपरेशन ट्राइडेंट को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान, 4 दिसंबर 1971 को, भारतीय नौसेना ने चार पाकिस्तानी जहाजों को डूबो दिया और 500 से अधिक पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों को भी मार गिराया दिया था, साथ ही इसमें भारतीय नौसेना को कोई नुकसान नहीं हुआ था।
भारतीय नौसेना के बारे में कुछ अहम जानकरी:
भारतीय नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है, जिसका नेतृत्व भारत के राष्ट्रपति कमांडर-इन-चीफ के रूप में करते हैं। 17 वीं शताब्दी के मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी भोंसले को “भारतीय नौसेना का जनक” माना जाता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
- नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.
- भारतीय नौसेना की स्थापना: 26 जनवरी 1950



WTO 14वीं मंत्रीस्तरीय सम्मेलन संपन्न: भ...
दुनिया में काली मिर्च का सबसे बड़ा उत्पा...
डिजिटल Census 2027: अब खुद करें जनगणना, ...

