Human Freedom Index 2020: दुनिया भर में नागरिक, आर्थिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बारे में जानकारी देने वाला मानव स्वतंत्रता सूचकांक 2020 जारी किया गया है। इस सूचकांक में भारत को 162 देशों में से 111 वें स्थान पर रखा गया है। साल 2019 में, भारत को सूचकांक में 94 वें स्थान पर रखा गया था।
पहले तीन पायदानों पर न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड और हांगकांग पर कब्जा जमाया। संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) सूचकांक में एक साथ 17 वें स्थान पर हैं। युद्धग्रस्त सीरिया को सूची में अंतिम स्थान पर रखा गया है।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
भारत से जुड़े तथ्य:
- भारत ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता में 10 में से 6.30 और आर्थिक स्वतंत्रता में 6.56 का स्कोर किया है। देश का समग्र मानव स्वतंत्रता स्कोर 6.43 रहा।
- हालाँकि, भारत को चीन और बांग्लादेश से आगे स्थान दिया गया है, जो क्रमशः 2020 सूचकांक पर 129 और 139 वें स्थान पर है।
मानव स्वतंत्रता सूचकांक के बारे में:
मानव स्वतंत्रता सूचकांक को अमेरिकी थिंक टैंक कैटो इंस्टीट्यूट और फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा कनाडा में प्रकाशित किया गया है। सूचकांक 2008 से 2018 तक 162 देशों को रैंक करने के लिए व्यक्तिगत, नागरिक और आर्थिक स्वतंत्रता के 76 संकेतकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। संस्थानों द्वारा कहा आया कि दुनिया ने 2008 के बाद से व्यक्तिगत स्वतंत्रता में काफी गिरावट देखी है।



रूमेटॉइड आर्थराइटिस जागरूकता दिवस 2026: ...
केंद्रीय बजट 2026-27 की मुख्य बातें...
ग्रैमी अवार्ड्स 2026: विजेताओं की पूरी स...

