भारत को 7 दिसंबर 2020 को जारी किए गए जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index) 2021 में 10 वें स्थान पर रखा गया है। इसमें भारत का कुल स्कोर 63.98 रहा। यह लगातार दूसरा मौका है जब भारत 58 अर्थव्यवस्थाओं में बेहतर जलवायु प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 देशों के रूप में उभरा है। इस सूचकांक में पिछले साल भारत 9 वें स्थान पर रहा था।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
CCPI 2020 की तरह, वर्ष 2021 रैंकिंग में भी पहले तीन स्थान रिक्त रहे हैं, क्योंकि कोई भी देश पेरिस जलवायु लक्ष्यों ग्लोबल वार्मिंग को 2 या 1.5 डिग्री सेल्सियस से कम रखने की रणनीति को पूर्ण रूप लागू करने के मार्ग पर नहीं रहा है। सूचकांक में स्वीडन (4 वें) यूनाइटेड किंगडम (5 वें), डेनमार्क (6 वें), मोरक्को (7 वें), नॉर्वे (8 वें), चिली (9 वें) शामिल शीर्ष देश है। साथ ही इसमें यह भी ध्यान देने कि बात है कि G20 देशों में से पूरे यूरोपीय संघ सहित यूके और भारत को ही केवल उच्च प्रदर्शन करने वाले देशों में स्थान दिया गया है।



World Most Polluted Cities 2026: खत...
भारत में अंगूर ...
Tamil Nadu Poll Result 2026: किस...


