Home   »   भारत और विश्व बैंक ने भारत...

भारत और विश्व बैंक ने भारत के गरीबों वर्ग की सुरक्षा के लिए $ 400 मिलियन की परियोजना पर किए हस्ताक्षर

 

भारत और विश्व बैंक ने भारत के गरीबों वर्ग की सुरक्षा के लिए $ 400 मिलियन की परियोजना पर किए हस्ताक्षर |_3.1

भारत सरकार और विश्व बैंक ने COVID-19 से प्रभावित देश भर के शहरी और उप-शहरी क्षेत्रों में कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए 400 मिलियन डॉलर की एक परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं। यह “भारत को COVID-19 से उभरने में गति देने के सामजिक सुरक्षा प्रतिक्रिया कार्यक्रम (Accelerating India’s COVID-19 Social Protection Response Programme)” की श्रृंखला की दूसरी ऐसी सहायता है। इस ऑपरेशन के तहत, विश्व बैंक द्वारा पहले मई 2020 में $750 मिलियन की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी गई थी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस परियोजना के तहत:

  • विश्व बैंक COVID-19 महामारी से गंभीर रूप से प्रभावित, गरीब और कमजोर वर्गों को सामाजिक सहायता प्रदान करने के भारत के प्रयासों का सहयोग करेगा।
  • यह कार्यक्रम भारत में राज्य और केंद्र सरकारों की क्षमता को मजबूत करेगा, जो COVID-19 महामारी से उत्पन्न संकट से गरीब और कमजोर लोगों को समन्वित और पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बैंक का मुख्यालय: वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड मलपास
  • विश्व बैंक की स्थापना: जुलाई 1944.

Find More News Related to Agreements

भारत और विश्व बैंक ने भारत के गरीबों वर्ग की सुरक्षा के लिए $ 400 मिलियन की परियोजना पर किए हस्ताक्षर |_4.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *