वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स द्वारा जारी की जाने वाली विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 41 वां स्थान हासिल किया है। यह दूसरा मौका है जब उन्हें इस सूची में रखा गया है, इससे 2019 में वह 34 वें स्थान पर रहीं थी। भारत की प्रमुख बिजनेसवुमन और बायोकॉन लिमिटेड की चेयरमैन किरण मजूमदार-शॉ ने भी इस सूची में 68 वें स्थान हासिल किया है। इस सूची में सबसे लंबी छलांग संयुक्त राज्य अमेरिका की नई निर्वाचित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने तीसरा और बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना वाजेद ने 39 वां स्थान हासिल करके लगाई है।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
यहाँ फोर्ब्स में शामिल दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से टॉप 5 सहित भारतीय महिलाओं की जानकारी दी गई हैं:
रैंक |
पेर्नेल्टी |
व्यवसाय |
1 |
एन्जेला
मार्केल |
चांसलर,
जर्मनी |
2 |
क्रिस्टीन
लेगार्ड |
अध्यक्ष,
यूरोपीय सेंट्रल बैंक |
3 |
कमला
हैरिस |
उपराष्ट्रपति-निर्वाचित,
संयुक्त राज्य अमेरिका |
4 |
उर्सुला
वॉन डेर लेयेन |
अध्यक्ष,
यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संघ |
5 |
मेलिंडा
गेट्स |
सह
अध्यक्ष, बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन |
41 |
निर्मला
सीतारमण |
भारत
की वित्त मंत्री |
68 |
किरण
मजूमदार-शॉ |
संस्थापक,
अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, बायोकॉन लिमिटेड |
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- फोर्ब्स 103 वर्ष पुरानी अमेरिकन बिजनेस मैगज़ीन है, जिसे साप्ताहिक रूप से जारी किया जाता है।
- प्रधान संपादक- स्टीव फोर्ब्स
- इसे पहली बार सितंबर 1917 में जारी किया गया।
Find More Ranks and Reports Here

Post a comment