Home   »   शांति और विकास के लिए विश्व...

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस: 10 नवंबर

 

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस: 10 नवंबर |_3.1

हर साल 10 नवंबर को शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका और उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में व्यापक जनता को जोड़ने की आवश्यकता को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

इस वर्ष के शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस की थीम “Science for and with Society” है। इस साल, ऐसे समय में जब दुनिया वैश्विक COVID-19 महामारी से जूझ रही है, विश्व विज्ञान दिवस “Science for and with Society in dealing with the global pandemic” पर केन्द्रित है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का इतिहास:

विश्व विज्ञान दिवस मनाए जाने की घोषणा साल 2001 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा की गई थी और इसे 2002 में पहली बार मनाया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

Find More Important Days Here

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *