केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को वातायन लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें लेखन, कविता और अन्य साहित्यिक कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। मंत्री ने व्यापक मुद्दों पर 75 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया हैं, जिनका कई राष्ट्रीय और विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है। लंदन में वातायन-यूके संगठन द्वारा दिए जाने वाले वातायन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार कवियों, लेखकों और कलाकारों को उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय कार्यों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता हैं।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
श्री पोखरियाल को इससे पहले साहित्य और प्रशासन के क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा साहित्य भारती अवार्ड, पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा साहित्य गौरव सम्मान, दुबई सरकार द्वारा भारत गौरव सम्मान, गुड गवर्नेंस अवार्ड, मॉरीशस द्वारा ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पर्सन ऑफ पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा सम्मानित किया गया। श्री निशंक को नेपाल के “हिमाल गौरव सम्मान” से भी सम्मानित किया जा चुका है।



Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म...
INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद...
महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव,...


