चीन ने “पहली बार चांद पर नमूनों” को एकत्र करने के लिए ऐतिहासिक मून मिशन ‘Chang’e 5′ लॉन्च किया है। इस मिशन का उद्देश्य लुनार नमूनों से संबंधित ऑन-साइट विश्लेषण डेटा प्राप्त करने के साथ-साथ चांद से इकठ्ठा किए नमूनों का व्यवस्थित और दीर्घकालिक प्रयोगशाला विश्लेषण करना है। यह 40 से अधिक वर्षों में दुनिया का पहला मून-सैंपल मिशन है। अब तक, केवल दो राष्ट्र, अमेरिका और सोवियत संघ चांद नमूना एकत्र करने में कामयाब रहे हैं। आखिरी मिशन 1976 में सोवियत संघ का लूना 24 मिशन था।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
मिशन के बारे में:
- अंतरिक्ष यान “Chang’e-5” को चीन के स्वदेशी लॉन्ग मार्च -5 रॉकेट पर हेंनान प्रांत के दक्षिणी द्वीप प्रांत के तट पर वेनचांग अंतरिक्ष यान लॉन्च साइट से लॉन्च किया गया।
- यह एक रहस्मय जगह से नमूने प्राप्त करने का चीन का पहला प्रयास है।
- चीन का अंतरिक्ष यान चांद पर नमूने एकत्र उन्हें साथ लाएगा। यदि चीन का यह मिशन सफल हो जाता है, वह तीसरा राष्ट्र बन जाएगा, जिसने चांद पर नमूना एकत्र किया है.



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


