Home   »   भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी...

भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी विजयलक्ष्मी रमनन का निधन

 

भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी विजयलक्ष्मी रमनन का निधन |_3.1

भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी, विंग कमांडर (रि.) डॉ. विजयलक्ष्मी रमनन का निधन। उनका जन्म फरवरी 1924 में हुआ था, वह अपनी एमबीबीएस करने के बाद 22 अगस्त, 1955 को आर्मी मेडिकल कोर में शामिल हुई थी। विभिन्न वायु सेना अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्य करने के अलावा, उन्होंने युद्धों के दौरान घायल सैनिकों को सेवाए दी और और प्रशासनिक कर्तव्यों का पालन भी तत्पर्ता से किया।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

अगस्त 1972 में रमनन को विंग कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया था और पाँच साल बाद उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वह फरवरी 1979 में सेवानिवृत्त हुई थी। इसके अलावा रमनन ने कर्नाटक संगीत की शिक्षा ली और बहुत कम उम्र में ऑल इंडिया रेडियो के साथ एक कलाकार के रूप में भी कार्य किया था।

Find
More Obituaries News

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *