हरियाणा देश के 28 राज्यों में से 46.7 सूचकांक के साथ एनीमिया मुक्त भारत (AMB) सूचकांक में श्रेष्ठ राज्य है. इसके अतिरिक्त, वर्ष 2019-20 में, राज्य ने 93 प्रतिशत टीकाकरण की उपलब्धि हासिल की. यह जानकारी चंडीगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की स्टेट हेल्थ सोसाइटी की 8 वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग के दौरान सामने आई. बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने की.
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
एनीमिया मुक्त भारत के विषय में:
- पूरे भारत में एनीमिया के प्रसार को कम करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और यूनिसेफ की एक पहल, एनीमिया मुक्त भारत शुरू किया गया है.
- विशेष रूप से, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 34 राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.
एनीमिया के विषय में:
एनीमिया आयरन की कमी के कारण होता है. इस स्थिति में आपके शरीर के ऊतकों में पर्याप्त ऑक्सीजन ले जाने के लिए पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का अभाव होता है, जिससे व्यक्ति थका हुआ और कमजोर महसूस करता है.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- हरियाणा की राजधानी: चंडीगढ़.
- हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य.
- हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर.



पूर्व केंद्रीय मंत्री कबींद्र पुरकायस्थ ...
प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) 2026: तिथि,...
आधार सेवाओं की जानकारी देने के लिए शुभंक...

