Home   »   गुजरात सरकार ने की ‘डिजिटल सेवा...

गुजरात सरकार ने की ‘डिजिटल सेवा सेतु’ कार्यक्रम की शुरुआत

गुजरात सरकार ने की 'डिजिटल सेवा सेतु' कार्यक्रम की शुरुआत_3.1

गुजरात सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक कल्याण करने की दिशा में प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए “डिजिटल सेवा सेतु” कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र की भारतनेट परियोजना के तहत की गई है।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

‘डिजिटल सेवा सेतु’ कार्यक्रम:

  • डिजिटल सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य की सभी 14,000-ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के माध्यम से ग्राम पंचायतों को जोड़ने के लिए जन कल्याण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • प्रत्येक ग्राम पंचायत को ई-ग्राम कार्यालय मिलेगा, ताकि ग्रामीणों को तालुका या जिला-स्तर के कार्यालयों में जाना न पड़े। सभी ग्राम पंचायतों को गांधीनगर के स्टेट डेटा केंद्र से जोड़ा जाएगा।
  • कार्यक्रम के तहत प्रारंभ में, ग्रामीणों को राशन कार्ड, विधवा, मूल निवास, जाति, वरिष्ठ नागरिक, भाषा-आधारित अल्पसंख्यक, धार्मिक आधारित अल्पसंख्यक, अस्थायी और आय प्रमाण पत्र जैसी 20 सुविधाओं की पेशकश की जाएगी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपानी
    • गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देवव्रत.

    Find More State In News Here

    prime_image
    QR Code
    Scan Me