World Bamboo Day : हर साल 18 सितंबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड बम्बू डे अथवा विश्व बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बांस के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रोजमर्रा के उत्पादों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। WBD 2020 के 11 वें संस्करण की थीम ‘BAMBOO Now’ है।
इतिहास:
विश्व बाँस संगठन द्वारा 18 सितंबर को वर्ल्ड बम्बू डे को मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा 2009 में बैंकाक में आयोजित 8 वीं वर्ल्ड बम्बू कांग्रेस में की गई थी। विश्व बाँस संगठन का इस दिन को मनाने का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की रक्षा के लिए बाँस की क्षमता को और अधिक उन्नत बनाना, स्थायी उपयोग सुनिश्चित करना, दुनिया भर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिए बांस की नई खेती को बढ़ावा देना, साथ ही सामुदायिक आर्थिक विकास के लिए स्थानीय रूप से पारंपरिक उपयोगों को प्रोत्साहित करना है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
- विश्व बांस संगठन मुख्यालय: एंटवर्प, बेल्जियम.
- विश्व बांस संगठन की स्थापना: 2005.
- विश्व बांस संगठन के कार्यकारी निदेशक: सुज़ैन लुकास









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


