
International Day of Peace: हर साल 21 सितंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे 24 घंटे तक अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाने के माध्यम से शांति के आदर्शों को मनाने और मजबूत करने के लिए विश्व को समर्पित किया था।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2020 की थीम “Shaping Peace Together.” है। यह महामारी के दौरान दया भाव, सहायता और आशा बनाए रखने पर आधारित है। इस वायरस से लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों साथ खड़े रहों, और हमसे जुड़ें ताकि हम शांति को एक साथ आगे लेकर चल सकें।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास:
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1981 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की शुरुआत की गई थी। दो दशक बाद, 2001 में, महासभा ने सर्वसम्मति से अहिंसा और संघर्ष विराम की अवधि के रूप में इस दिन को चुने जाने के लिए मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र इस दिन सभी देशों और लोगों को शत्रुता को रोकने के लिए और शांति से संबंधित मुद्दों पर शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से दिवस मनाने के लिए आमंत्रित करता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका. इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
- श्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं


475 वर्ष पुराना वसई कैथेड्रल को यूनेस्को...
UGC ने पूरे भारत में 32 फर्जी यूनिवर्सिट...
राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई ग...

