भारत पहली बार वैश्विक नवाचार सूचकांक (global innovation index) में चार पायदान चढ़कर 48 वें स्थान पर पहुँच कर शीर्ष 50 देशों के समूह में शामिल हो गया है, और मध्य और दक्षिणी एशिया में देशों में शीर्ष स्थान पर है। भारत ICT (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) सेवाओं के निर्यात, सरकारी ऑनलाइन सेवाओं, विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक और R&D-गहन वैश्विक कंपनियों जैसे संकेतकों में शीर्ष 15 में है।
स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, ब्रिटेन और नीदरलैंड नवाचार रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं, और शीर्ष 5 स्थानों पर सबसे अधिक आय वाले देशों का प्रभुत्व है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2020 के 13 वें संस्करण को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और इनसीड बिजनेस स्कूल ने संयुक्त रूप से जारी किया है।
Top 5 countries in Global Innovation Index 2020 rankings:
|
Rank
|
देश
|
Score
|
|
1st
|
स्विट्जरलैंड
|
66.08
|
|
2nd
|
स्वीडन
|
62.47
|
|
3rd
|
संयुक्त राज्य अमरीका
|
60.56
|
|
4th
|
यूनाइटेड किंगडम
|
59.78
|
|
5th
|
नीदरलैंड
|
58.76
|
|
48th
|
भारत
|
35.59
|
Global Innovation Index (GII) के बारे में:
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) दुनिया भर के 131 देशों और अर्थव्यवस्थाओं के नवाचार प्रदर्शन के बारे में विस्तृत आकड़े प्रदान करता है। इसके 80 संकेतक नवाचार की एक व्यापक दृष्टि का पता लगाते हैं, जिसमें राजनीतिक वातावरण, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और व्यावसायिक परिष्कार शामिल हैं।



मार्च 2026 तक मानवरहित गगनयान समेत सात प...
भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता स्क्वॉ...

