World Sanskrit Day 2020: हर साल श्रावणपपूर्णिमा के दिन को विश्व संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो कि हिंदू कैलेंडर अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन है, जिसे रक्षा बंधन के रूप में भी जाना जाता है। इस साल यानि 2020 में इस दिन को 3 अगस्त 2020 को मनाया जा रहा है। यह दिन संस्कृत की प्राचीन भारतीय भाषा की याद में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इसके पुनरुद्धार और रखरखाव को बढ़ावा देना है।
विश्व संस्कृत दिवस का इतिहास:
भारत सरकार ने वर्ष 1969 में रक्षा बंधन के अवसर पर विश्व संस्कृत दिवस मनाने का फैसला किया, जो कि हिंदू कैलेंडर अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन पड़ता है। इस भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक माना जाता है। साथ ही, इस इसकी जड़ें कई भाषाओं हिंदी, गुजराती और बंगाली सहित संस्कृत में मिलती हैं।
संस्कृत भाषा की उत्पत्ति:
संस्कृत एक पुरानी इंडो-आर्य भाषा है और जिसके बारे में माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति लगभग 3500 साल पहले भारत में ही हुई थी। इस भाषा से कई विद्वान जुड़े हुए हैं। हालाँकि, लिखित रूप में संस्कृत भाषा की उत्पत्ति 2 वीं सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व से पहले की है, जब ऋग्वेद, भजनों का एक संग्रह लिखा गया था।



भारत में सबसे अधिक नदियाँ किस राज्य में ...
Indian Railways Refund Rules 2026: 8 घंट...
Iran Ceasefire Conditions 2026: 5 दिन की...

