केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद द्वारा “चुनौती”, एक अगली पीढ़ी की स्टार्टअप चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की गई है. प्रतियोगिता का लक्ष्य भारत के टियर -2 शहरों पर विशेष ध्यान देने के साथ स्टार्टअप और सॉफ्टवेयर उत्पादों को और बढ़ावा देना है.
WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
“चुनौती” प्रतियोगिता में पहचाने गए क्षेत्रों में लगे लगभग 300 स्टार्टअप्स की पहचान की जाएगी और उन्हें अन्य सुविधाओं के साथ रु. 25 लाख का फण्ड उपलब्ध कराया जायेगा. इस कार्यक्रम के लिए 95.03 करोड़ रुपये का बजट सरकार द्वारा निकाला गया है जो तीन वर्षों की अवधि के लिए होगा.
इस कार्यक्रम के तहत, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय कार्य के निम्नलिखित क्षेत्रों में स्टार्टअप को आमंत्रित करेंगे:
- एडू-टेक, एग्री-टेक और फिन-टेक सॉल्यूशंस आम जनता के लिए
- आपूर्ति श्रृंखला(Supply Chain), रसद(Logistics) और परिवहन प्रबंधन
- इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिमोट मॉनिटरिंग
- मेडिकल हेल्थकेयर, डायग्नोस्टिक, प्रिवेंटिव एंड साइकोलॉजिकल केयर
- नौकरियां और कौशल, भाषाई उपकरण और प्रौद्योगिकियां



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


