भारत सरकार द्वारा राजीव कुमार को भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। उनकी नियुक्ति अशोक लवासा के स्थान पर की गई है, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा दिया था।
राजीव कुमार, झारखंड कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें जुलाई 2019 में वित्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को चार में विलय करने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने कार्मिक मंत्रालय में स्थापना अधिकारी (ईओ) के रूप में भी कार्य किया है।



Infosys ने किया बड़ा ऐलान: ग्रैंड स्लैम ...
भारत 2040 तक आत्मनिर्भरता के लिए दीर्घका...
नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भै...


