Home   »   ह्यूमन कैलकुलेटर नीलकंठ भानु प्रकाश ने...

ह्यूमन कैलकुलेटर नीलकंठ भानु प्रकाश ने MCWC में जीता स्वर्ण पदक

ह्यूमन कैलकुलेटर नीलकंठ भानु प्रकाश ने MCWC में जीता स्वर्ण पदक |_3.1
हैदराबाद के नीलकंठ भानु प्रकाश ने माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड (MSO) के मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड कप (MCWC) में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने शकुंतला देवी और स्कॉट फ्लेन्सबर्ग जैसे दिग्गज गणितज्ञ के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया ऑल-टाइम रिकॉर्ड कायम किया है।
भानु प्रकाश ने 167 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया है, वहीँ लेबनान के मोहम्मद एल मीर ने 102 अंक के साथ रजत पदक और यूएई की अस्मिता पाल ने 100 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
नीलकंठ भानु प्रकाश जोनलगड्डा के बारे में:

बीस वर्षीय नीलकंठ भानु प्रकाश दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज में गणित (ऑनर्स) के छात्र हैं, और उन्होंने दुनिया के सबसे तेज़ ह्यूमन कैलकुलेटर होने के लिए 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड और 50 लिम्का रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
MSO के बारे में:

माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड 60 से अधिक विभिन्न बोर्ड खेल प्रतियोगिताओं जैसे शतरंज, स्क्रैबल और 7 वंडर्स जैसे एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसे पहली बार 1998 में आयोजित किया गया था।

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *