Home   »   भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं...

भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ: 8 अगस्त

भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ: 8 अगस्त |_3.1
हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में पहचाना जाने वाले अगस्त क्रांति दिन अथवा भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ 8 अगस्त 2020 को समूचे देश में मनाई जा रही है। महात्मा गांधी ने 8 अगस्त 1942 को ब्रिटिश शासन को समाप्त करने अर्थात अंग्रेजों को देश के भगाने का आह्वान और मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सत्र दौरान भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की थी।
गांधीजी ने क्रिप्स मिशन की विफलता के बाद, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में दिए गए अपने भारत छोड़ो भाषण में “करो या मरो” का नारा दिया था। इस दिन देश स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीदों के सर्वोच्च बलिदानों को याद करता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *