Home   »   कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च किया...

कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च किया “कोना कोना उम्मीद” कैंपेन

कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च किया "कोना कोना उम्मीद" कैंपेन |_3.1
कोटक महिंद्रा बैंक ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान अपने ग्राहकों में आशा और विश्वास कायम रखने के लिए नए ऑफर और भारी छूट वाले दो महीने लंबे अभियान कोना कोना उम्मीद को शुरू करने की घोषणा की है।
कोना कोना उम्मीद अभियान के अंतर्गत दिए जाने वाले ऑफर:
  • इस अभियान के तहत  बैंक अपने उत्पाद ऋण, बचत खाते, चालू खाते, कॉर्पोरेट सैलरी खातों के साथ-साथ कोटक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड पर डिजिटल भुगतान सहित कई अन्य ऑफ़र एवं डील देगा।
  • कोटक ने अपने ग्राहकों को शॉपिंग, एसेंशियल, पर्सनल केयर, एजुकेशन, फिटनेस, हेल्थ एंड वेलनेस, किड्स एंड पैरेंटिंग, एंटरटेनमेंट, साइबर केयर एंड सिक्योरिटी, जैसी श्रेणियों में ऑफर देने के लिए 100 से अधिक ब्रांड के साथ समझौता किया हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कोटक महिंद्रा बैंक की स्थापना: 2003.
  • कोटक महिंद्रा बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: उदय कोटक.
  • कोटक महिंद्रा बैंक टैगलाइन: Lets make money simple.

prime_image
QR Code
Scan Me