भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई रेलवे विकास निगम और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बीच 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मुंबई शहरी परिवहन परियोजना-III के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस परियोजना का उद्देश्य मुंबई में उपनगरीय रेलवे प्रणाली की नेटवर्क क्षमता, सेवा की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार करना है। 2011 की जनगणना के अनुसार मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) 22.8 मिलियन की आबादी के साथ भारत में सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है और जिसके 2031 तक 29.3 मिलियन और 2041 में 32.1 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- AIIB के अध्यक्ष: जिन लिकून.
- AIIB का मुख्यालय: बीजिंग, चीन.
- AIIB की स्थापना: 16 जनवरी 2016.


Goldman Sachs की चेतावनी: 2026 में भारत ...
Delhi Green Budget 2026: बढ़ते प्रदूषण प...
विश्व टीबी दिवस 2026: तिथि, विषय, इतिहास...

