पूर्व क्रिकेटर, प्रशासक और पिच क्यूरेटर, गोपालस्वामी अय्यर कस्तूरीरंगन का निधन। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1930 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उनके करियर की शुरुआत रणजी ट्रॉफी 1948-49 सीज़न में मैसूर से हुई थी और उन्होंने 1962-63 सीज़न के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन एक तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने 36 प्रथम श्रेणी मैच खेले और मैसूर रणजी टीम (अब कर्नाटक) की कप्तानी की थी। इसके अलावा उन्होंने BCCI मैदान और पिच समिति के अध्यक्ष और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।



Infosys ने किया बड़ा ऐलान: ग्रैंड स्लैम ...
भारत 2040 तक आत्मनिर्भरता के लिए दीर्घका...
नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भै...


