दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने भारत-बाध्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘AIR SUVIDHA’ नामक एक नया वेब पोर्टल विकसित किया है। इस ऑनलाइन पोर्टल को विभिन्न राज्य सरकारों, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और विदेश मंत्रालय (MEA) ने मिलकर विकसित किया हैं।
‘AIR SUVIDHA’ के बारे में:
- यह पोर्टल भारत-बाध्य अंतर्राष्ट्रीय आगमनकर्ताओं के लिए है, जो उन्हें अनिवार्य स्व-घोषणा पत्र भरने में सक्षम बनाता है।
- साथ ही, योग्य यात्री अनिवार्य संस्थान संगरोध प्रक्रिया से छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
- “AIR SUVIDHA” पोर्टल यात्रा को संपर्क रहित रहने के लिए तैयार किया गया क्योंकि अभी यात्रियों को भारत में आने पर स्व-घोषणा और संगरोध छूट फॉर्म भरना पड़ता है।
- अभी भारत में आने वाले अन्य सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को अपनी लागत पर सात दिनों के संस्थागत संगरोध की अनिवार्य प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है, इसके बाद सात दिन तक घर में संगरोध रहना पड़ता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: डॉ. हर्षवर्धन.
- केंद्रीय विदेश मंत्री: डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर.



TIME100 2026: दुनिया के सबसे प्रभावशाली ...
इस्लामाबाद की चाल: वैश्विक संघर्ष की कगा...
केंद्र सरकार ने 10000 करोड़ रुपये के 'स्...


