भारत के चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लवासा ने इस्तीफा सितंबर 2020 से फिलीपींस स्थित एशियाई विकास बैंक में उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होने के लिए दिया है। वह निजी क्षेत्र के संचालन और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के प्रभारी दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे।
अशोक लवासा हरियाणा कैडर (बैच 1980) के एक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जिन्होंने 23 जनवरी, 2018 को भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उन्हें सुशासन और नीति सुधार की पहल में अपने योगदान के लिए जाना जाता हैं। उन्हें वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया के साउथर्न क्रॉस विश्वविद्यालय ने International Alumnus Impact Award से सम्मानित किया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त: सुनील अरोड़ा
- एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


