Home   »   विश्व बैंक ने भारत में STARS...

विश्व बैंक ने भारत में STARS कार्यक्रम के लिए मंजूर की 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि

विश्व बैंक ने भारत में STARS कार्यक्रम के लिए मंजूर की 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि |_3.1
वर्ल्ड बैंक ने राज्यों के टीचिंग-लर्निंग और रिजल्ट कार्यक्रम (STARS) के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि मंजूरी की है। STARS कार्यक्रम छह भारतीय राज्यों अर्थात् हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और शासन में सुधार करने के लिए चलाया जाएगा। STARS कार्यक्रम भारत में ’सीखने के परिणाम’ समस्या को संबोधित करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। यह कार्यक्रम सुधार की पहल के माध्यम से छात्रों को भविष्य में नौकरियों के लिए तैयारी करने में भी मदद करेगा। इन सुधार पहलों में शामिल हैं:-
  • राज्य, जिला और उप जिला स्तरों पर शिक्षा सेवाओं के वितरण पर अधिक ध्यान केंद्रित करना.
  • अधिक जवाबदेही और समावेश के लिए हितधारकों, विशेष रूप से माता-पिता की समस्या को संबोधित करना.
  • परिवर्तन का प्रबंधन करने के लिए शिक्षकों को शिक्षित करना।
  • भारत की मानव पूंजी की जरूरतों को विकसित करने में अधिक निवेश करना.
STARS कार्यक्रम भारत और विश्व बैंक के बीच की साझेदारी को मजबूत बनाएगा और सार्वजानिक स्कूल शिक्षा को मजबूत करेगा और भारत के लक्ष्य “सभी के लिए शिक्षा” को प्रदान करने में भी सहयोग करेगा। इससे 10 मिलियन से अधिक शिक्षकों सहित 1.5 मिलियन स्कूलों में लगभग 250 मिलियन छात्रों (6 से 17 वर्ष के बीच) को फायदा मिलने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड मलपास.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *