यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और CEO राजकिरण राय का कार्यकाल आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के साथ चल रही इसकी विलय प्रक्रिया के मद्देनजर दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। राय, जिनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हो गया है, अब 31 मई, 2022 तक सेवाए देंगे।
राय को 1 जुलाई, 2017 को 30 जून, 2020 तक 3 साल की अवधि के लिए यूनियन बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। राय का कार्यकाल विलय की पूरी प्रक्रिया सही तरीके से करने के लिए बढ़ाया गया है। इस विलय के बाद बैंक अब भारत का पाँचवा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है।



भारत ने AGNI-3 मिसाइल का किया सफल परीक्ष...
ICC U-19 World Cup 2026: भारत ने फाइनल म...
नीति आयोग ने इस राज्य को 2035 तक क्लीन ए...

