भारत सरकार द्वारा पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) का नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वह कर्णम सेकर का स्थान लेंगे, जो 30 जून, 2020 को IOB के एमडी और सीईओ के पद से सेवानिवृत्त हुए है। सेनगुप्ता की नियुक्ति सेवानिवृत्ति की तारीख 31 दिसंबर, 2022 अथवा अगले आदेश तक के कार्यकाल के लिए की गई है।
पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में उप प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। सेनगुप्ता को बैंकिंग उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है और उन्होंने विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।



World Most Polluted Cities 2026: खत...
भारत में अंगूर ...
Tamil Nadu Poll Result 2026: किस...


