Home   »   मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम बनाए गए...

मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम बनाए गए हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम बनाए गए हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष |_3.1
मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को हॉकी इंडिया का नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद का स्थान लेंगे। यह फैसला मोहम्मद मुश्ताक अहमद के 7 जुलाई को हॉकी इंडिया को मिले इस्तीफा के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी और पारवारिक कारण को बताया था
निगोमबाम मणिपुर हॉकी से जुड़े हुए हैं और उन्होंने जमीनी स्तर पर अपने काम से संघ को काफी प्रभावित किया हैं। उन्होंने मणिपुर में डेली इवनिंग मीयम के संपादक के रूप में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने 2009 से 2014 के बीच मणिपुर हॉकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हॉकी इंडिया की स्थापना: 20 मई 2009.
  • हॉकी इंडिया मुख्यालय: नई दिल्ली.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *