भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और इंडोनेशियाई तटरक्षक बल Bakamla RI के बीच समुद्री संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ‘समुद्री सुरक्षा और बचाव’ (Maritime Safety and Security) पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। भारत और इंडोनेशिया ऐतिहासिक रूप से हिंद महासागर के माध्यम से जुड़े हुए हैं और इस क्षेत्र में दोनों देशों ने समुद्री, कानून प्रवर्तन, समुद्री खोज, बचाव कार्य और समुद्री प्रदूषण से निपटने के क्षेत्र में सहयोग और समन्वय बढ़ाने का संकल्प लिया है।
इस समझौते से सूचना विनिमय तंत्र को बढ़ाने के क्षेत्र में सहयोग और समन्वय बढ़ेगा। वास्तविक समय समुद्री क्षेत्र जागरूकता (real-time Maritime Domain Awareness) महत्वपूर्ण समुद्री वातावरण को बनाए रखने के लिए समुद्री डकैती, तस्करी, ड्रग तस्करी, अवैध प्रवासन और अन्य ऐसे समुद्री अपराधों की घटनाओं को नियंत्रित करने और निपटने का आधार होगा जो क्षेत्र में सुरक्षा और शांति स्थापित करेंगे। इस समझौते से समुद्र में खोज तथा बचाव कार्य सुगम बनाने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान होने की सम्भावना है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- भारतीय तट रक्षक महानिदेशक: कृष्णस्वामी नटराजन.
- भारतीय तटरक्षक का मुख्यालय: नई दिल्ली.
- इंडोनेशिया की राजधानी: जकार्ता.
- इंडोनेशिया की मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया.
- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति: जोको विडोडो.



ICAR और NDDB ने डेयरी रिसर्च को मज़बूत क...
APAAR ID निर्माण में छत्तीसगढ़ सबसे आगे...
भारत और जर्मनी ने डाक, एक्सप्रेस और लॉजि...

