अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund IMF) ने दक्षिण अफ्रीका में आपातकालीन सेवाओं के लिए 4.3 बिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी है, जो विश्व में किसी भी देश को कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने के लिए मंजूर की गई है सबसे अधिक राशि है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने इस ऋण को मंजूरी "COVID-19 से प्रभावित हुई आर्थिक स्थिति और आर्थिक प्रभाव को संबोधित करने में प्राधिकारी के प्रयासों (support the authorities) का समर्थन करने के लिए दी है। दक्षिण अफ्रीका 4,50,000 से अधिक मामलों के साथ इस महाद्वीप का सबसे अधिक प्रभावित देश है। दक्षिण अफ्रीका में महामारी से एक चुनौतीपूर्ण समस्या उत्पन्न हो रही है। विकास में भारी कमी आने के कारण, जरुरी सरकारी खर्चों के बावजूद पिछले एक दशक में आर्थिक गतिविधियां कमजोर हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप उच्च बेरोजगारी, गरीबी और आय असमानता है।
- IMF का मुख्यालय: वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका.
- IMF के प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा.
- IMF के मुख्य अर्थशास्त्री: गीता गोपीनाथ.
- IMF के सदस्य: 189 देश.
- दक्षिण अफ्रीका की राजधानी: केपटाउन, प्रिटोरिया, ब्लोमफोंटीन.
- दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा: दक्षिण अफ्रीकी रैंड.
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा.

Post a Comment