Home   »   गिरिराज सिंह ने लॉन्च किया “मत्स्य...

गिरिराज सिंह ने लॉन्च किया “मत्स्य सम्पदा” का पहला संस्करण

गिरिराज सिंह ने लॉन्च किया "मत्स्य सम्पदा" का पहला संस्करण |_3.1
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा मत्स्यपालन और जलीय कृषि के न्यूजलेटर “मत्स्य सम्पदा” के पहले संस्करण और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों को जारी किया गया। यह न्यूजलेटर त्रैमासिक आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।



मत्स्य सम्पदा योजना के बारे में:

  • मत्स्य सम्पदा का उद्देश्य मत्स्य पालन और मछली पालन में नवीनतम उन्नति और सर्वोत्तम प्रयासों पर मछुआरों और मछली किसानों को शिक्षित करना है.
  • यह न्यूज़लेटर देश भर में हितधारकों, विशेष रूप से मछुआरों, मछलीपालक किसानों, युवाओं और उद्यमियों के बीच सूचना के प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में काम करेगा, उनकी सहायता करेगा और उनके व्यापार को सुविधाजनक बनायेगा.
  • भारत सरकार ने PMMSY फ्लैगशिप योजना को मई 2020 में 20050 करोड़ रुपये के निवेश के साथ लॉन्च किया था.
  • यह योजना मत्स्य और जलीय कृषि क्षेत्र में सतत और जिम्मेदार विकास पर केंद्रित है। पीएमएमएसवाई 100 से अधिक गतिविधियों के साथ मत्स्य क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेश है.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री: संजीव कुमार बाल्यान.
    prime_image
    QR Code
    Scan Me