एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) द्वारा मौजूदा चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को एडीबी का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है। हरियाणा कैडर के 1980 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी लवासा को जनवरी 2018 में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।
लवासा अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले चुनाव आयोग से हटने वाले दूसरे चुनाव आयुक्त होंगे। इससे पहले 1973 में मुख्य चुनाव आयुक्त नागेंद्र सिंह ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले पद से इस्तीफा दिया था, जब उन्हें हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
- एशियाई विकास बैंक मुख्यालय: मांडलुयांग, फिलीपींस.
- एशियाई विकास बैंक की स्थापना: 19 दिसंबर 1966.



ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अ...
सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का र...
चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन...

