Home   »   प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप को...

प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप को TIFF 2020 के एम्बेसडर्स में किया गया शामिल

प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप को TIFF 2020 के एम्बेसडर्स में किया गया शामिल |_3.1
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप का नाम टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2020 के 45 वें संस्करण के 50 एम्बेसडर्स में शामिल किया गया है। इस साल 45 वें संस्करण टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। TIFF का यह 45 वां संस्करण 10-19 सितंबर के दौरान आयोजित किया जाएगा।

यह पहला मौका होगा जब TIFF फेस्टिवल के लिए कोई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च करेगा, जो टोरंटो के बाहर से दर्शकों के साथ जुड़ने के नए अवसर प्रदान करेगा। TIFF ने इस उद्योग-अग्रणी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म को विकसित करने के लिए Shift72 के साथ भागीदारी की है। वर्ष 2020 के लिए चयन में 50 नई फीचर फिल्में, शोर्ट फिल्मों के 5 कार्यक्रम, इंटरेक्टिव वार्ता, फिल्म कास्ट रीयूनियन, और कलाकारों और फिल्म निर्माताओं से Q&As करना शामिल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू होता है: 1976.
  • टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुख्यालय: टोरंटो, कनाडा.

prime_image
QR Code
Scan Me