न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने न्यूजीलैंड के “कोरोनावायरस” मुक्त होने का ऐलान किया है। यह घोषणा कोरोनोवायरस निगरानी में रखे गए अंतिम संक्रमित व्यक्ति के ठीक होकर आइसोलेशन से बाहर निकलने के बाद की गई है। इसके साथ ही अब न्यूजीलैंड ने 9 जून 2020 की आधी रात से देश में लागू होने वाले सभी कोरोनोवायरस उपायों को हटाने और देश को सतर्कता स्तर 1 पर रहने की घोषणा की है।
लॉकडाउन हटाने के बाद, अब सार्वजनिक और निजी इवेंट के साथ-साथ खुदरा और हॉस्पिटैलिटी उद्योग और सभी सार्वजनिक परिवहन बिना सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के फिर से शुरू हो जाएंगे। हालंकि, देश ने विदेशियों के लिए सीमाओं को बंद रखने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने यह उपलब्धि 75 दिनों के प्रतिबंधों के बाद हासिल की है, जिसमें लगभग सात सप्ताह का सख्त लॉकडाउन भी शामिल है जिसके दौरान अधिकांश व्यवसाय बंद रखे गए थे और आवश्यक श्रमिकों को छोड़कर सभी को घर पर रहना पड़ा था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री: जैकिंडा अर्डर्न.
- न्यूजीलैंड की राजधानी: वेलिंगटन.



Pod Taxi Project: बिना ड्राइवर चलेगी भार...
2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, ...
एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्त...


