Home   »   कर्नाटक सरकार ने 18 जून को...

कर्नाटक सरकार ने 18 जून को मनाया “Mask Day”

कर्नाटक सरकार ने 18 जून को मनाया "Mask Day" |_3.1
कर्नाटक सरकार द्वारा 18 जून 2020 को समूचे राज्य “Mask Day” या “मास्क दिवस” मनाया गया। राज्य में COVID-19 को फैलने से नियंत्रित करने के लिए मास्क, सैनिटाइटर्स, साबुन से हाथ धोने के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क दिवस मनाया गया। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग (दो गज की दूरी) के मानदंडों का पालन  करने का भी आग्रह किया गया।
कर्नाटक सरकार ने “मास्क डे” के अवसर पर एक रैली का आयोजन किया, जिसमें जन प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और चिकित्सा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस रैली के माध्यम से, प्रतिभागियों ने COVID-19 के लिए जारी किए गए राष्ट्रीय निर्देशों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाई।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला.
prime_image
QR Code