Home   »   भारत सरकार ने “नगर वन” कार्यक्रम...

भारत सरकार ने “नगर वन” कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भारत सरकार ने "नगर वन" कार्यक्रम का किया शुभारंभ_3.1
भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में वन आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से “नगर वन (शहरी वन)” कार्यक्रम शुरू किया है। “नगर वन (शहरी वन)” कार्यक्रम देश भर के 200 निगमों और शहरों के साथ शुरू किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भागीदारी लेने और वृक्षों के आवरण को बढ़ाने का आग्रह किया।
“नगर वन” कार्यक्रम का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में पूरे भारत में 200 शहरी वन विकसित करना है, जिसमें लोगों की भागीदारी और वन विभाग, नगर निकायों, गैर सरकारी संगठनों, निगमों और स्थानीय नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करना शामिल है।
prime_image
QR Code
Scan Me