Home   »   रांची में किया गया “दिव्‍यांगजनों के...

रांची में किया गया “दिव्‍यांगजनों के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र” का उद्घाटन

रांची में किया गया "दिव्‍यांगजनों के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र" का उद्घाटन |_3.1
झारखंड के रांची में “दिव्‍यांगजनों (पीडब्‍ल्‍यूडी) के कौशल विकास, पुनर्वास और रोजगार के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (CRC)” का उद्घाटन किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया । यह 21 वां समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) होगा जो झारखंड में विकलांग लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करेगा।
दिव्‍यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और रोजगार के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (CRC) यह दिव्‍यांगजनों के लिए झारखंड राज्य और उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रारंभिक सहयोग कार्यक्रम सहित पुनर्वास सेवाएं भी प्रदान करेगा। इसके द्वारा दिव्यांगों के लिए पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रम सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) की विभिन्न योजनाओं को भी लागू किया जाएगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • झारखंड के मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन; राज्यपाल: द्रोपदी मुर्मू.
prime_image
QR Code
Scan Me