Home   »   “जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर आयोजित...

“जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर आयोजित की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस

"जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा" पर आयोजित की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस |_3.1
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा “जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन नई दिल्ली में राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 20 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्रियों और वन राज्य मंत्रियों सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
अर्जुन मुंडा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यों को संशोधित समर्थन मूल्यों पर गौण वन ऊपज (Minor Forest Produce) की खरीद में तेजी लाने के द्वारा जनजातीय आजीविका को समर्थन देने के लिए राज्यों की सराहना की। इसके अलावा सम्मेलन के दौरान मंत्री द्वारा राज्यों में प्रधान मंत्री वन धन योजना के कामकाज की भी समीक्षा की गई।
prime_image
QR Code
Scan Me