Home   »   Vesak Day 2020 या बैशाख दिवस:...

Vesak Day 2020 या बैशाख दिवस: 7 मई

Vesak Day 2020 या बैशाख दिवस: 7 मई |_3.1 
इस वर्ष 7 मई को विश्व स्तर पर Vesak Day 2020 अर्थात बैशाख दिवस मनाया जाएगा। बैशाख, बुद्धपूर्णिमा का दिन है, जो दुनिया भर के बौद्धों द्वारा सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध को आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी। हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मनाया जाता है।
Vesak Day का इतिहास:

इस दिन को साल 2000 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव 1999 में पारित किया गया था। साल 2004 से, अंतर्राष्ट्रीय वेसाक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 2019 में, इसे वियतनाम में आयोजित किया गया था। अब तक यह शिखर सम्मेलन थाईलैंड में 11 बार, वियतनाम में 3 बार और श्रीलंका में 1 बार आयोजित किया जा चुका है। बुद्ध के जन्मदिन को बैशाख दिवस के रूप में मनाने का निर्णय पहली बार वर्ल्ड फेलोशिप ऑफ बुद्धिस्ट सम्मेलन में लिया गया था जिसे 1950 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में कई देशों के बौद्ध नेताओं ने भाग लिया था।
prime_image
QR Code