Home   »   रूस ने की ब्रिक्स के टैक्स...

रूस ने की ब्रिक्स के टैक्स प्राधिकारियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी

रूस ने की ब्रिक्स के टैक्स प्राधिकारियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी |_3.1
ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों के संगठन ब्रिक्स के टैक्स प्राधिकारियों के प्रमुखों की बैठक का आयोजन 29 मई को किया गया। इस बैठक की मेजबानी फेडरल टैक्स सर्विस ऑफ़ रूस द्वारा की गई थी, जिसके पास वर्तमान में ब्रिक्स कर प्राधिकारियों को COVID-19 महामारी की प्रतिक्रिया पर चर्चा करने और कर मामलों में सहयोग के संभावित क्षेत्रों का पता लगाने का अधिकार है।
इस का आयोजन बैठक मास्को में किया जाना था, लेकिन COVID-19 के मद्देनजर इसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया। वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वित्त सचिव ने डिजिटलकरण के कारण पैदा हुईं कर चुनौतियों से निपटने के लिए जी-20 परियोजना पर चल रहे काम को भारत के समर्थन का आश्‍वासन देते हुए यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया कि नए कर नियम निष्पक्ष और सरल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ब्रिक्स मुख्यालय: शंघाई, चीन; ब्रिक्स के अध्यक्ष: के वी कामथ.
  • ब्रिक्स के सदस्य: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *