हर साल 29 मई को दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों द्वारा संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी महिलाओं और पुरुषों को समर्पित है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सैन्य, पुलिस या नागरिक के रूप में कार्य किया है।
वर्ष 2020 थीम: Women in Peacekeeping: A Key to Peace. यह विषय महिलाओं, शांति और सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1325 को अपनाने की 20 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए चुना गया है।
संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के बारे में:
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 2003 में अपनाए एक प्रस्ताव के बाद 29 मई को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के रूप में घोषित किया गया। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को सम्मानित करने और उन सभी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए की गई, जिन्होंने शांति स्थापना के लिए अपनी जान गंवा दी है और संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में अपने उच्च स्तर के व्यावसायिकता, समर्पण और साहस के साथ सेवा की है और इसे जारी रखते हैं।



RBI ने शहरी सहकार...
भरत कपूर कौन थे?...
Symbiosis University ने एशिय...


