जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा एचडीएफसी बैंक के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट जुबैर इकबाल को जम्मू और कश्मीर बैंक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इकबाल की नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की गई है ।
इसके अलावा J&K बैंक के वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (Chairman and Managing Director) आर. के. छिब्बर अगले तीन वर्षों तक बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे। यह नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बेहतर परिचालन के लिए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पदों को अलग-अलग करने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश के तहत की गई हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
- जम्मू और कश्मीर बैंक का मुख्यालय: श्रीनगर.
- जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड को 1 अक्टूबर 1938 में शामिल किया गया था और जिसने 4 जुलाई 1939 से कश्मीर (भारत) में अपना कारोबार शुरू किया था.



CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समा...
गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्...
RBI का 'उत्कर्ष 2029' क्या है? नई वित्ती...


