भारत में आयोजित होने वाले फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2020 को कोरोनोवायरस महामारी के चलते अगले साल यानि 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। फीफा-कॉन्फेडरेशन के कोविड -19 वर्किंग ग्रुप ने अब अंडर -17 महिला विश्व कप को 17 फरवरी -7 मार्च, 2021 तक के बीच भारत में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस टूर्नामेंट में जापान और उत्तर कोरिया ने एशियाई टीमों के लिए उपलब्ध दो जगह के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि भारत ने मेजबान के रूप में मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाइंग किया है।
इस टूर्नामेंट के लिए पहले से ही पांच स्थानों का चयन किया जा चुका है। ये 5 स्थान अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र के लिए गुवाहाटी को चुना गया जबकि समापन सत्र के लिए मुंबई का चयन किया गया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904.
- मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.



Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म...
INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद...
महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव,...


