Home   »   कारमेन रेनहार्ट बनी विश्व बैंक समूह...

कारमेन रेनहार्ट बनी विश्व बैंक समूह की नई मुख्य अर्थशास्त्री

कारमेन रेनहार्ट बनी विश्व बैंक समूह की नई मुख्य अर्थशास्त्री |_3.1
वर्ल्ड बैंक ग्रुप ने कारमेन रेनहार्ट को अपना नया उपाध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 15 जून, 2020 से प्रभावी होगी। वह आईएमएफ में वरिष्ठ नीति सलाहकार एवं उप निदेशक और इन्वेस्टमेंट बैंक बियर स्टर्न्स में उपाध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री का कामकाज संभाल चुकी है।
कारमेन रेनहार्ट को प्रकाशनों और विद्वानों के उद्धरणों के आधार पर दुनिया भर के शीर्ष अर्थशास्त्रियों में से चुना गया है। उन्हें अर्थशास्त्र में किंग जुआन कार्लोस पुरस्कार और एनएबीई के एडम स्मिथ पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। वे फाइनेंस में ब्लूमबर्ग मार्केट्स मोस्ट इन्फ्लुएंशियल 50, फॉरेन पॉलिसी के टॉप 100 ग्लोबल थिंकर्स और थॉमसन रॉयटर्स की दुनिया की सबसे प्रभावशाली साइंटिफिक माइंड्स की सूची में शुमार हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *