Home   »   बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2020 को अगले...

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2020 को अगले साल के लिए किया गया स्थगित

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2020 को अगले साल के लिए किया गया स्थगित |_3.1
इस साल आयोजित होने वाली बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2020 को अगले साल यानि नवंबर 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट हर साल अधिकतर अगस्त में आयोजित किया जाता है, लेकिन अब इसे 29 नवंबर से 5 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इस विश्व चैंपियनशिप को स्पेन के हुवावे में कैरोलिना मारिन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। निलंबित किए गए अधिकांश टूर्नामेंट टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफायर थे। इस चैंपियनशिप का आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) और स्पेनिश बैडमिंटन फेडरेशन (FESBA) द्वारा किया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की स्थापना: 5 जुलाई 1934
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष: पौल-एरिक होयर लार्सन.
    prime_image
    QR Code